STORYMIRROR

Robinpreet Kaur

Children Stories Inspirational

3  

Robinpreet Kaur

Children Stories Inspirational

प्यारा हिंदुस्तान है

प्यारा हिंदुस्तान है

1 min
336

अमरपुरी से भी बढ़कर के जिसका गौरव-गान है

तीन लोक से न्यारा अपना प्यारा हिंदुस्तान है।

गंगा, यमुना सरस्वती से सिंचित जो गत-क्लेश है।

सजला, सफला, शस्य-श्यामला जिसकी धरा विशेष है।

ज्ञान-रश्मि जिसने बिखेर कर किया विश्व-कल्याण है

सतत-सत्य-रत, धर्म-प्राण वह अपना भारत देश है।

यहीं मिला आकार ‘ज्ञेय’ को मिली नई सौगात है

इसके ‘दर्शन’ का प्रकाश ही युग के लिए विहान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन