नन्ही परी
नन्ही परी
1 min
174
सब अंधियारा दूर भगाती,
नन्ही सी किलकारी।
मन मन में उमंग भरती,
नन्ही सी किलकारी।
जीने को नया आयाम देती,
नन्ही सी किलकारी।
घर घर आँगन खुशियाँ फैलाती,
नन्ही सी किलकारी।
दिन भर की बेचनी को,
पल भर में सुलझाती,
छोटे छोटे स्पर्श से,
सब को पास बुलाती,
जीवन यह ही है,
यह एहसास दिलाती,
मुझको मेरा बचपन फिर से याद दिलाती,
नन्ही सी किलकारी
जीवन मेरा साकार करती,
नन्ही सी किलकारी।
