मोबाइल का चमत्कार
मोबाइल का चमत्कार
1 min
419
मोबाइल का आविष्कार दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार।
जब से हाथ लगा इंसान के इंसान हो गया बेकार।।
इंसान हो गया बेकार मोबाइल का हो रहा विकास।
हर रोज एक नया वर्जन पाने को तरस रहे युवाओं का हाथ।।
तरस रहे युवाओं के हाथ, रोजगार पाने को।
सो अच्छा है यह खिलौना, बेरोजगारी छिपाने को।
बेरोजगारी छिपाने में सहायक है यह यंत्र।
मनोरंजन के छिपे हुए इसमें ढेरों मंत्र।।
ढेरों इसमें मंत्र, जो बोलो वो हाजिर।
इसकी स्क्रीन में झुका मिले छोटे से बड़ा सिर।।
छोटे से बड़ा सिर इसमें ले रहा मजा।
ज्यादा मजा लेने से मिल रही सजा।।
