STORYMIRROR

Dr. Sanchita Shrivastava

Children Stories

3  

Dr. Sanchita Shrivastava

Children Stories

मेरा मोबाइल कब आएगा

मेरा मोबाइल कब आएगा

1 min
165


मम्मी का, पापा का,

दीदी का और भईया का, 

दादा - दादी, नाना - नानी,

सबका अपना है मोबाइल। 

कोई बोर नहीं होता है,

जब होता है साथ मोबाइल। 


छोटी गुड़िया जब रोती है,

मम्मी पकड़ा देतीं मोबाइल। 

मैं जब कहती बोर हो रही, 

कोई बातें नहीं बताता,

कोई खेल नहीं खिलाता, 

कोई कहानी नहीं सुनाता,

कोई प्यार नहीं जताता, 

सब पकड़ा देते मोबाइल। 


मुझ को अब खुद खुश रहना है,

देनी है अपनी स्माइल, 

मुझ को बोर नहीं होना अब,

मुझ को भी ला दो मोबाइल। 

        

                     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Dr. Sanchita Shrivastava