मै जिंदा हूँ मुर्दों में
मै जिंदा हूँ मुर्दों में
1 min
158
गद्दार अपनी गद्दारी खुलेआम दिखाने लगे हैं
जुगनू अपनी तशरीफें अब चमकाने लगे हैं
अपनों से भी खाते आए हम कई धोके
आजकल सभी मुझे अपना बनाने लगे हैं
मैं जिंदा हूं मुर्दों में यह है मेरा कसूर
वह खुशी से मेरा जनाजा सजाने लगे हैं
मै चाहूं तो कर दूं सारे मुर्दो को जिंदा अभी
मगर वह माैतों को इमान से जीने लगे हैं
वो चाहते हैं रोशनदानों का भी इंतकाल मगर
उनके कट्टर अंधेरे भी अब बाैखलाने लगे हैं।
