STORYMIRROR

Nidhi Mishra

Others

3  

Nidhi Mishra

Others

मै हूँ हिंदी

मै हूँ हिंदी

1 min
210

पैदा हुई पली बढ़ी आन बान से

लोगों ने मुझे जाना है हिंदुस्तान से

है गर्व मुझे मेरी बड़ी आन बान है

है गर्व मुझे मेरा भारत देश महान है।


खुसरो ने मुझे सदा गले से लगाया है

रहीम ने दोहो में,मुझको सजाया है

रसखान ने मुझमें कई रस घोल दिये हैं

मलिक ने मुझसे शब्दों के मोती तोल दिये हैं।


मैं बाँसुरी की धुन पे हूँ, साहनी की प्रीत में,

यह सात सुर आज भी है मेरे नाम के

मेरे बिना न तानसेन किसी काम के

मुझसे रचे हैै, दोहे कबीर दास ने

मुझसे रचा है, महा काव्य तुलसीदास ने।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन