STORYMIRROR

Priya Goyal

Others

3  

Priya Goyal

Others

मै एक नारी हूं

मै एक नारी हूं

1 min
215

हां मै एक नारी हूं, पर ना समझो बेचारी हूं,

सहती हूं बहुत कुछ पर ना हिम्मत हारी हूं।

मै सबकी न्यारी हूं,

बहन की प्यारी, भाई की दुलारी हूं।

गंगा सी पावन,नर्माद सी भावन हूं ,

हर मुसीबत से लडने वाली झांसी की रानी हूं।

मै अग्नि हू, मै ज्वाला हूं, मै अमृतमय प्याला हूं,

मै ही ममता की मूरत हूं , मै ही कहलाती माता हूं।

हर दुष्ट के प्राण हरने वाली,

मै ही मां काली हूं , मै ही शेरा वाली हूं।

घर - ग्रहस्ती चलाने वाली हूं,

हां मुझे गर्व है मै एक नारी हूं।

अबला नहीं सब पर भारी हूं,

हां मै एक नारी हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन