माँ
माँ
1 min
154
आप हर बीमारी का इलाज जानते हो
कोई दवाओं की किताब हो क्या
आप हर वक्त बस मेरा सोचते
कोई मेरे खास हो क्या
आप बिना कहे सारी बातें समझते
इतने दिल के पास हो क्या
मेरा इतना ख्याल रखते
मेरे हमेशा साथ हो क्या
आप माँ जैसे लगते
पर सच बताना
आप मेरे भगवान हो क्या
