STORYMIRROR

Ankit

Others

4  

Ankit

Others

माँ क्या है?

माँ क्या है?

1 min
533

बच्चे की कही एक बात है माँ।

बहु के लिए है सास ही माँ।

एक बेटी की स्वास है माँ।


जीवन है माँ से, जीना माँ संग।

मरूं भी तो माँ के आँचल पर।


प्रभु का दिया उपहार है माँ।

मेरी जिंदगी से रखती आस है माँ।


निरंतर बहते प्रेम का दरिया है माँ।

अगर देखो तो सुनहरा नजरिया है माँ।


माँ मिली तो संसार का सारा सुख मिल गया।

माँ के आँचल तक पहुंचा तो दुनिया से मिला दुःख भुल गया।


माँ से मिलूं तो तबियत सुधर जाती है,

एक माँ ही तो है जो तबियत पूछने आती है।


इस बेटे की धन-दौलत माया है माँ।

हर पल साथ रहने वाला साया है माँ।


पर कम्बख्त समझ न पाया माँ को और आज पूछता है,

"क्या है माँ?"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन