STORYMIRROR

Margi Patel

Others

3  

Margi Patel

Others

लक्ष्य हमारा है पक्का।

लक्ष्य हमारा है पक्का।

1 min
272

नहीं होता अंसभव कुछ भी,

अगर हो खुद पर विश्वास(यकीन)।


लेके चली खुद पर यकीन की दौर,

मत समझो खुद को किसी से कम।


गिर कर ही तो सीखते है उड़ान भरना,

वरना सामने होते हुए भी नहीं चढ़ पाओगे कामयाबी की सीढ़ी।


मिला है मानव अवतार इस जिंदगी में,

कर दिखाते हैं कुछ नया इस जिंदगी को ।


हँसने वाले मिलेंगे बहुत यहाँ कदम कदम पर,

देखना जरा जिस पर हँसते है वही लोग कुछ करके दिखाते हैं।


रोके अगर आसमान हमारे रास्ते को,

तो तैयार हो जाओ आसमान झुकने के लिए ।


चलना तो है संघर्ष के मार्ग पर हमें,

तभी तो बदलेंगे अपनी तकदीर।


जिसने अंधकार, मुसीबत और खुद से जीती जंग,

वही निकलता है,

सूर्य बनकर कुछ करने के लिए।


आये सफर पर मुश्किल तो साहस से काम लेना,

रोके अगर कोई रास्ता तो जुर्रत और बढ़ाना।


जिंदगी है तो मुसीबत आएगी ,

बस हिम्मत कभी मत हारना।


नहीं बदलने चहिये अपने इरादे मायूस होकर,

ये तो है किस्मत, कभी भी बदल सकती है ।


अगर हो खुद पर यकीन तो कोई रास्ता निकलता है, 

क्योंकि हवा की ओट भी ले कर चिराग जलते है।


पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,

कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते।


हौसले बुलंद कर रास्तों पे चल दे,

तुझे तेरा मुकाम मिल जायेगा।


बढ़ कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको,

काफिला खुद बन जायेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन