STORYMIRROR

Nitesh Garg

Others

4  

Nitesh Garg

Others

क्योंकि वक़्त लगता है मुझे

क्योंकि वक़्त लगता है मुझे

2 mins
45

बातों को इतनी आसानी से कह नहीं पाता 

दिल की बात को मैं समझा नहीं पाता 

मन में उमड़ते हुए सैलाब को शब्दों में पिरो नहीं पाता

गाठ जो पड़ गई रिश्तों में सुलझा नहीं पाता

क्योंकि दिल का दर्द दिखाने में वक़्त लगता है मुझे

कुछ कहने में कुछ बताने में वक़्त लगता है मुझे


बात दिल में तो आती है पर ज़ुबां पर ला नहीं पा रहा

प्यार तो करता हूं बहुत पर जता नहीं पा रहा

तेरी बातें समझने में वक़्त लग रहा है मुझे

तुझे अपना बनाने में वक़्त लग रहा है मुझे

घावों पे मरहम तो लगाना है पर लगा नहीं पा रहा

क्योंकि कुछ भी कहने में, बताने में वक़्त लगता है मुझे


दिल की गहराईयों को समझने में

खुद की बात को समझाने में

किसी से रूठना या फिर रूठे हुए को मनाना

किसी की तन्हाई को प्यार से भर देना

दर्द को मुस्कुराहट में बदल देना

किसी भी लम्हे में खुद को भुला देना

सब आता है मुझे पर फिर भी

सब कहने में समझने में वक़्त लगता है मुझे

नई जगह पर घुलने मिलने में वक़्त लगता है मुझे


वही वक़्त आज मुझसे सवाल कर रहा 

बीते हुए हर लम्हे का हिसाब मांग रहा 

ना जाने क्यों मैं अब भी कुछ जवाब नहीं दे पा रहा हूं

अपने दर्द को मैं अब भी बयां नहीं कर पा रहा हूँ

ना जाने आज भी क्यों फिर वही एक दूरी है

क्योंकि कुछ न कह पाना.... न समझा पाना

आज भी एक मजबूरी है....

इस वक़्त को जवाब देने में मुझे कुछ और वक़्त चाहिए

ये वक़्त मांगने में भी वक़्त लगता है मुझे

क्योंकि कुछ भी कहने में, बताने में वक़्त लगता है मुझे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन