STORYMIRROR

kanika mehrotra

Others

3  

kanika mehrotra

Others

कृष्णा आप आ जाए

कृष्णा आप आ जाए

1 min
347

आपका रंग काला है

पर आपके भक्तों को काली

बहू दामाद नहीं चाहिये


आपने  द्रौपदी के लिए

सुदर्शन चक्र उठाया था

पर आपके भक्त निर्भया

को रोड पर छोड़ देते है


आपने लड़ा था धर्म युद्ध

आज कल पीठ में छुरा


आपने  निष्पक्ष होकर 

अपने विचार रखे

यहां लोग तो पैसा देख

पक्ष बदलते हैं


आप आ जाए एक बार

फिर से सब ठीक करने

कंस से लेकर आज के

धृतराष्ट की आँखें खोलने

मेरे कृष्णा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन