STORYMIRROR

Roshni Arora

Others

3  

Roshni Arora

Others

कलेजे का टुकड़ा

कलेजे का टुकड़ा

1 min
431


छोटी सी, नन्ही सी,

है प्यारी सी तू। 

गूँज उठे घर-आँगन 

मेरा, जब मारे प्यारी 

सी किलकारियाँ तू। 


सुंदर सा, प्यारा सा, है 

भोला सा चेहरा तेरा। 

है रौशन तुझी से ये

घर संसार, सारा मेरा। 


वारी जाऊँ, बलिहारी जाऊँ

मैं तो तुझे बस निहारी जाऊँ। 

सुन आवाज़ तेरे रोने की, 

पल में मैं दौड़ी-दौड़ी आऊँ। 


मान तू,अभिमान तू, है

हम सबकी जान भी तू। 

आई है ख़ुशियाँ लेके घर

में बन लक्ष्मी का रुप तू। 


दिल तू, धड़कन भी तू, है

मेरे जीने की वजह भी तू। 

ओ मेरी प्यारी सी, नन्ही सी

गुड़िया, है मेरे कलेजे का

टुकड़ा तू। 


प्यार करूँ, दुलार करूँ, सीने

से लगा तुझे मैं दूध पिलाऊँ। 

दुनियाँ भर की बुरी नज़रों 

से मैं, सदा तुझे बचाऊँ। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन