STORYMIRROR

Megha Singh

Others

3  

Megha Singh

Others

कहीं खो गया

कहीं खो गया

1 min
258

वो बस्ता वो बॉटल,

वो टाई वो बेल् ,

वो लाल फिते से बनी दो चोटियाँ,

वो बस जा आना ,

एक घंटे पहले ही निकल जाना ,

पीछे रह गया स्कूल ...

कहीं खो गया स्कूल ...


वो क्लास में सब का

गुड मॉर्निंग कहना,

प्रेक्टिकल लैब में सबसे पहले

परखनली लेना,

किसी को चुपके से देखना,

कॉपी के पीछे नाम लिखना

फिर दोस्तों से छुपाना,


लड़कियों के सामने हीरो बनना,

वो परीक्षा कि घबराहट,

वो रिजल्ट का इंतजार,

आज भी याद है,

बहुत पीछे छूट गया स्कूल

कहीं खो गया स्कूल....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Megha Singh