STORYMIRROR

Baibhav Kumar

Others

2  

Baibhav Kumar

Others

जाने वो क्या चाहती है..??

जाने वो क्या चाहती है..??

1 min
111

जाने वो क्या चाहती है,

एक पल में सोना, एक पल में पीतल कर जाती है।


जाने वो क्या चाहती है,

एक पल में चाँद सी दूर, एक पल में मौत सी क़रीब आ जाती है।


जाने वो क्या चाहती है,

एक पल मेरी सबसे बड़ी हिम्मत, एक पल मुझे सबसे कमज़ोर कर जाती है।


जाने वो क्या चाहती है, 

एक पल आँखो से हज़ारों जज़्बात बयाँ, एक पल में मुझे देखने से कतराती है।


जाने वो क्या चाहती है,

एक पल मैं उसका सारा जहाँ, एक पल मुझे ही अपनी दुनिया से बेदख़लकर जाती है।


जाने वो क्या चाहती है,

एक पल उसके प्यार पे सिर्फ़ मेरा हक़, एक पल मुझे दुनिया भर की नफ़रत दे जाती है।


जाने वो क्या चाहती है

शायद कुछ कहना चाहती है, मेरे पास आने से पहले हर तरह से मुझे आज़माना चाहती है।


जाने वो क्या चाहती है..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन