हम महान हैं
हम महान हैं
1 min
80
हम महान हैं,
इसलिए कि तुम महान हो
तुम महान हो,
इसलिए कि सारा जहाँ महान हैं
सृष्टि का कण-कण महान है,
मिलकर सब
इस सुंदर सृष्टि का निर्माण किए हैं।
अब भी समय है,
झांको अपने अंदर
अहम को पहचानो
अपने अंदर छुपे महान व्यक्ति को
दुनिया से रूबरू कराओ
अपना जीवन धन्य बनाओ।
किसान महान हैं क्योंकि
वह पालनहार हैं
गृहणी महान है क्योंकि वह
पूरे घर को संभालती है.
पिता महान है, वह
प्रत्येक वस्तुओं की व्यवस्था करता है
कवि महान है,
फैलता हैं अपनी भावों की खुशबू
हम महान हैंं,
दुनिया को सुगन्धित करता है,
गैरों को अपना बनाता हैं,
जीना की कला सिखाता है,
और ज़ुबान से फरमाता हैं कि
हर रचना ईश्वर की करमत है
महान भावों से ही धरती पर
स्वर्ग पनपती है
धरती स्वर्ग बन जाती है।
