हाँ! मैंने देखा है
हाँ! मैंने देखा है
1 min
469
लोगों को बदलते देखा है!
गिरते, संभलते देखा है!!
खुद को पहचानते देखा है!
दूसरों को जानते देखा है!!
आजमाईश भरी दुनिया में,
खुद के सपने बटोरते देखा है!
दूसरों के सपने तोड़ते देखा है!!
नए रिश्तों को थामते देखा है!
पुराने रिश्तों को छोड़ते देखा है!!
बदलती इस ज़िन्दगी में,
इस इंसान का हर चेहरा बदलते देखा है!
हाँ!
मैंने देखा है!!
