हाइकु-लता जी
हाइकु-लता जी
स्वरकोकिला
मां सरस्वती पुत्री
कंठ भारती।
-------
संघर्ष भरा
जीवन था जिसका
निखरा सोना।
-------
हार न मानी
हृदयनाथ लाड़ली
सुरों की रानी
-----
तुम्हारा जाना
अविश्वसनीय है
पर यथार्थ।
------
तुम्हारा शरीर
विलीन पंचतत्व में
तुम जंग में।
------
नमन लता
जग में है समाया
आभामंडल
------
सदियों तक
तुम अमर रहोगी
भूलेगा कौन।
-----
कोकिलकंठ
तुम्हारी पहचान
लता है नाम।
-----
हर दिल में
रचा बसा संगीत
तुम्हारा गीत।
-----
सूनापन दे
छोड़ गई हमको
भुलोगी नहीं।
-----
सुर खामोश
वाद्य सूनेसूने से
बैचैन फि़जा।