STORYMIRROR

Meenakshi (Mini)

Others

4  

Meenakshi (Mini)

Others

दुपट्टे की उड़ान

दुपट्टे की उड़ान

1 min
17

दुपट्टे की उड़ान
वो शाम थी कुछ ख़ास,
जब मैं पीछे बैठी थी स्कूटर पर,
हवा से जूझ रहा था मेरा दुपट्टा,
बन रहा था वो एक शरारती परछाई.
उड़ता-उड़ता जा रहा था वो,
ज़मीन को छूने की चाह में,
तभी एक अनजान हाथ सामने आया,
हेलमेट पहने एक मुस्कुराता चेहरा.
उसने दुपट्टा मेरे हाथों में थमाया,
बिना कहे ही सब कह गया वो,
वो पल एक ख़ूबसूरत एहसास था,
आज भी याद आता है तो खिल जाती हूँ.
☺️☺️


Rate this content
Log in