दोस्त
दोस्त
1 min
130
दोस्त है अनमोल
गहना जिंदगी का
साक्षी होता है सब
खुशी और गम का
छोटी छोटी बातों पर
पल में वो रूठ जाता
गर हम रुसवा हुए तो
फिर वही हमे मनाता
दिल से जुडा है हमारे
यह अनोखा सा रिश्ता
मेरे सब खुफिया राज
सिर्फ वही है जानता
मेरी सब मुसीबतों का
हल आसानी से ढूंढता
गलती कोई करूं तो
आईना मुझे दिखाता।
