STORYMIRROR

Razia Mirza

Others

2  

Razia Mirza

Others

देखो आई रुत मस्तानी

देखो आई रुत मस्तानी

1 min
194

देखो आई रुत मस्तानी

बादल से बरसा है पानी।

रिमझिम रिमझिम बरख़ा से लो

मिट्टी हो गयी पानी- पानी।

देखो आई रुत मस्तानी।


पत्ते-पेड़ हुए हरियाले,

भर गये देख़ो नदियां नाले।

धरती हो गइ धानी धानी

देखो आई रुत मस्तानी।


मेंढक ने जब शोर मचाया,

मुन्ना से दौडा आया।

हँस हँस नाची ग़ुडीया रानी

देखो आई रुत मस्तानी।


बिजली चमकी बादल गरजे,

रिमझिम रिमझिम बरख़ा बरसे।

आई एक तूफ़ानी।

देखो आई रुत मस्तानी।


पपीहा पीऊ पीऊ गाता जाये,

मोर अदाएं करता जाये।

करते हैं कैसी नादानी

देखो आई रुत मस्तानी।


मैं पगली नाचूँ और गाऊं,

भीगूँ तो ऐसे शरमाऊं।

बरखा ने दी पूरी जवानी

देखो आई रुत मस्तानी।


Rate this content
Log in