STORYMIRROR

Kanak Harlalka

Others

3  

Kanak Harlalka

Others

छोटी इक चिड़िया

छोटी इक चिड़िया

1 min
80

छोटी इक चिड़िया ने

छोटा सा घर बनाया था

मेरे बड़े सामान घर के

छोटे एक कोने में ....

खिड़की से आकर

आशियां बनाया था,

घास, फूस, तिनकों से

घोंसला सजाया था,

आती थी, जाती थी

बच्चों को चुग्गा खिलाती थी

रात भर लोरी की

धुन गुनगुनाती थी,

धीरे धीरे,


अवांछित सामान से

कमरा भर गया,

खिड़की बन्द हुई

हवा का सुर गया,

ज़रा सी भी हवा

आती नहीं अब तो

सांस हुई मद्धम

चिड़िया गाती नहीं अब तो

दम घुटने से एक दिन

वह चिड़िया मर गई,

घर सामान से भर गया

घर से जिन्दगी झर गई


Rate this content
Log in