STORYMIRROR

valchand meghwal

Others

4  

valchand meghwal

Others

बीता कल फिर याद आ रहा

बीता कल फिर याद आ रहा

1 min
265

एक नन्ही सी मुस्कुराहट का अहसास

फिर दिल को यूं सता रहा

बदली थी कुछ पल की जिंदगी

गुजरा हुआ कल दिल को यूं बता रहा।


यही रौनक थी हर मुखड़े पर

हर दिल खिलखिलाया था

जरा सी भी हरकत देख

हर चेहरा मुस्कुराया था

चल रहा खुशियों का मंजर

मासूम सा चेहरा खिलखिला रहा

मगर एक प्यारी जिंदगी का बीता कल

आज फिर मुझे याद आ रहा।


दिल से लगाने की तमन्ना है

लगता जैसे कोई बुला रहा

एक नन्ही परी मेरी बाहों मे सो जाती थी

वही बिता कल फिर याद आ रहा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन