बहुत जरुरी होती शिक्षा
बहुत जरुरी होती शिक्षा
1 min
730
बहुत ज़रूरी होती शिक्षा
बहुत ज़रूरी होती शिक्षा,
सारे अवगुण धोती शिक्षा।
चाहे जितना पढ़ ले हम पर,
कभी न पूरी होती शिक्षा।
शिक्षा पाकर ही बनते है,
नेता, अफ़सर शिक्षक।
वैज्ञानिक, यत्री व्यापारी,
या साधारण रक्षक।
कर्तव्यों का बोध कराती,
अधिकारो का ज्ञान।
शिक्षा से ही मिल सकता है,
सर्वोपरि सम्मान।
बुद्धिहीन को बुद्धि देती,
अज्ञानी को ज्ञान।
शिक्षा से ही बन सकता है,
भारत देश महान।
