STORYMIRROR

Arpan Arya

Children Stories Inspirational

4  

Arpan Arya

Children Stories Inspirational

भारत माता के वन्दन को

भारत माता के वन्दन को

1 min
597

भारत माता के वन्दन को 

नये राष्ट्र के सृजन को 

हम सबको हाथ बटाना है 

एक नया राष्ट्र बनाना है। 


खुशहाली की खेती को 

भारत माता की बेटी को

मिले करके साथ निभाना है 

एक नया राष्ट्र बनाना है। 


तन मन धन सर्मपण को 

अपना सब कुछ 'अर्पण' को 

युवाओ को आगे आना है 

एक नया राष्ट्र बनाना है। 


राम राज्य फिर लाने को 

भारत को शस्य शयाम्ला बनाने को 

कुशासन हमे मिटाना है

एक नया राष्ट्र बनाना है।


प्रेम सन्देश फैलाने को 

भाईचारा लाने को 

गुरुओ का आशीष पाना है। 

एक नया राष्ट्र बनाना है।


आंतकवाद मिटाने को 

सुख समृद्धि फैलाने को

वीरों को जान लुटाना है 

एक नया राष्ट्र बनाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन