STORYMIRROR

Poonam Kamdar

Children Stories

4  

Poonam Kamdar

Children Stories

भाई का बगीचा

भाई का बगीचा

1 min
317


भाई के बगीचे की छटा है निराली

चमकीला है बैंगन, टमाटर की छाई है लाली।

हरी हरी लौकी के बनाओ शाही कोफ्ते

रोजाना ना सही पर बनाएं जरूर हर हफ्ते।

इडली डोसे का जल्दी से घोलो बैटर!

उत्तपम बनाओ ढेर सारे डालकर लाल लाल टमाटर।

टिंडे है ताजे और हरे हरे

मजा आए जब यह भरवा बने

आडू कितने रसीले व बड़े बड़े

मन कर रहा है की खालू इन्हें खड़े-खड़े।

चेरी टमाटर डालकर सैलेड बनाओ लाजवाब!

मजा आ जाएगा ,ट्राई तो करो जनाब

भाई की मेहनत रंग लाई

बगीचे में सब्जियों की बहार आई।

लहराती हरे हरे रंग की सेम

सब खाए, क्या साहब क्या मैम?

चलो भाई ,भाई का बगीचा उकसा रहा है।

जल्दी आओ जल्दी आओ कहकर बुला रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन