बदल जाते है !
बदल जाते है !
1 min
394
पर्दा वही रहता हैं किरदार बदल जाते हैं
खामोशियों में बैठे कुछ हालात बदल जाते हैं
कुछ पल को नजरो से दूर जाकर तो देखिए
खुद को अपना कहने वालो के भी अंदाज़ बदल जाते हैं
सवाल बदल जाते हैं जवाब बदल जाते हैं
रोशन हुए चहेरो के नकाब बदल जाते हैं
कशमकश हैं कि क्या मोड़ दू इस कविता को
अजी शराबों के उतरते ही शबाब बदल जाते हैं
