बारिश की बूंदें......
बारिश की बूंदें......
1 min
186
गुमसुम सी है, तन्हा भी है
बिखरती भी है, जुड़ती भी है
बारिश की ये बूंदें।
रंग भी है, उमंग भी है
प्यासी भी है, खामोश सी है
बारिश की ये बूँदें।
महक भी है, चमक भी है
तेज भी है, रोशनी भी है
बारिश की ये बूँदें।
नई साज भी है, नई आस भी है
नई गीत भी है, नई उमंग भी है
बारिश की ये बूँदें।
मिलन भी है, जुदाई भी है
तड़प भी है, खुशियां भी है
बारिश की ये बूँदें।
आस भी है, प्यास भी है
आम भी है, खास भी है
बारिश की ये बूंदें।
