STORYMIRROR

Bhargab Bhattarai

Others

4  

Bhargab Bhattarai

Others

असफलता एक चुनौती है - प्रेरणादायक कविता

असफलता एक चुनौती है - प्रेरणादायक कविता

1 min
4

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जितनी बार भी हार मिले उतनी बार फिर उठो तुम,
डरना और झुकना छोड़ो, बस आगे ही आगे बढ़ो तुम।

यह हार सिर्फ इशारा है, रुकने का कोई नाम नहीं,
अपनी कमियों को सुधारो तुम, अभी जीत का मंच बाकी है।
मत बैठो तुम थक कर ऐसे, अभी तो पूरी जान बाकी है,
छोटी-मोटी हार से क्या डरना, अभी तो असली उड़ान बाकी है।

राह की रुकावटों से मत डरो तुम,
हिम्मत के साथ आगे बढ़ो तुम।
दुनिया देखती रह जाएगी तुम्हारी उड़ान,
ऐसा नया इतिहास रचो तुम।

लेखक: भार्गव भट्टराई


Rate this content
Log in