आओ मिलकर पेड़ लगाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं
1 min
511
आओ मिलकर पेड़ लगाएं, घर आंगन को फिर महकायें,
नीम तुलसी सहजन जामुन, इनमें हैं अनेकों गुण।
पशु पक्षी हो रहे हैं बेघर, असंतुलित हो गया वायुमंडल,
धरा को फिर हरा-भरा बनाए, आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
हे प्रभु! विनाश रथ यही रोक दो, शक्ति प्रकृति में पुनः झोंक दो,
भूल कभी ना फिर दोहराएं, आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
डोली धरती अंबर डोला, पर्यावरण का सिंहासन डोला,
अब तो अपनी सुध बुध लाएं, आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
लोभ लालच में ऐसा घिरा, मानव स्वयं के गड्ढे में गिरा,
बच्चों को अब नए प्रभारी बनाएं, आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
