स्टोरीमिरर के प्रसिद्ध लेखक आ. विनय पंडा (माली) जी एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कहानी/कविता/ कोट्स लेखन प्रतियोगिता
बैरी चाँद
12 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 तक
चले थे जिन्दगी के सफ़र में
कोई एक अपना मुकाम होगा
दिल की चाहत धूमिल रही आज तक
चाँद मेरा बड़ा बैरी निकला..
प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें : -
● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।
● आप अपनी रचना कविता / कहानी / कोट्स किसी भी विधा में लिख सकते हैं पर रचना मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित हो |
● शब्द संख्या रचनाकार के ऊपर है। हमारी तरफ़ से कोई प्रतिबन्ध नहीं है।
● कोशिश करें की आपकी रचना पर ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेन्ट आयें क्योंकि प्रतियोगिता का परिणाम निर्धारित करने में आपके लेखन शैली के साथ - साथ यह भी एक मापदंड रहेगा |
● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।
● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।
● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।
● अपनी कहानी / कविता / कोट्स में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।
● 3 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता / कहानी / कोट्स।
● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।
परिणाम और पुरस्कार
● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ से 100रूपए का शाप वाउचर और डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।