STORYMIRROR

Snehal ✍️

Others

4  

Snehal ✍️

Others

तू ही मेरी आखरी मोहब्बत

तू ही मेरी आखरी मोहब्बत

29 mins
363


"बेटा चलो जल्दी नहीं तो स्कूल बस मिस हो जायेगी देखो।"

"मम्मा मुझे नहीं जाना स्कूल में वहा कोई मेरा दोस्त नहीं है।और आप भी स्टॉफ रूम में होते हो। कोई मुझेसे खेलता नही है।"

मम्मा : "लेकिन बेटा अभी तो हम यहां आए है।तो इतनी जल्दी फ्रेंड्स नहीं बनते। उसमे थोड़ा वक्त लगेगा।"

बेटा : "नहीं मम्मा।

मम्मा : आज मैं आपके क्लास में आऊंगी। तब हम आपके लिए अच्छे दोस्त बनायेगे।ok ना क्रिश

क्रिश : जी मम्मा। 

"अब चलो क्रिश नहीं तो लेट हो जायेगा।" फिर वो दोनो स्कूल के लिए निकल पड़ते है। क्रिश अभी 5 साल ही था। और अपनी मां के साथ ही था। उसकी मम्मा जिनका नाम अधिरा पटेल था। वो सिर्फ अपने बेटा के सहारे ही जी रही थी। या फिर यूं कहे की क्रिश ही उसके जीना एक मकसद था।


वही दूसरी तरफ एक आलीशान महल में एक 5 साल की छोटी सी परी अपने बेड पर सो रही थी। तभी उसके रूम उसकी पिता आते है। 

पिता : "बेटा परी जल्दी उठ जाओ। आज आपके स्कूल का पहला दिन है ना।"

परी (नींद में ) : "नहीं डैडा मुझे नहीं जाना वहा कहके फिर से सो जाती है।"

पिता : "लेकिन बच्चा अगर आप स्कूल नहीं गई तो टैलेंट कैसे होगे और बड़े होकर मेरी हेल्प कैसे करोगे।"

परी : "हां डैडा कहके वो जल्दी से बेड से उठ जाती है। और मायूस होकर कहती है। लेकिन मुझे स्कूल के लिए रेडी कोन करेगा ??? मम्मा तो नहीं है !"

पिता (उदास होकर फिर खुदको नॉर्मल करते हुए) : "हम है ना हम आपको तैयार करेंगे। Ok na ???"

परी (खुशी से) : "जी डैड!" 


फिर कुछ देर मैं परी के पिता परी को रेडी करके नीचे लिविंग एरिया में लेकर आते है। लिविंग एरिया में परी के दादा दादी बैठे उन दोनों का ही वेट कर रहे थे। 

दादा : "बेटा अयान आज इतनी जल्दी क्यों परी को रेडी किया???"

अयान (परी डैड) : "पापा वो आज परी को स्कूल जाना है ना इसलिए रेडी किया। 

तब तक परी भी सबके पास आ जाती है। तो दादी उसको अपने साथ डाइनिंग एरिया की तरफ लेके जाती है।" 

फिर सब लोग बैठे ब्रेकफास्ट करते हैं। फिर अयान परी को लेकर स्कूल के लिए घर से निकल जाता है।


कार मैं 

परी : क्या डैडा वहा मेरे न्यू फ्रेंड्स मिलेंगे ????

अयान : हां परी और तुम्हे वहा अच्छे से गुड गर्ल की तरह बिहेव करना होगा ..!!! समझे आप ???

परी (मासूमियत से सिर हिलाते हुए ) : ok डैड। लेकिन आप मुझे शाम को लेने जरूर आना ...!!!!!

अयान (उसके सर सहलाते हुए ) : ok परी।


स्कूल में 

अयान परी को स्कूल में छोड़कर ऑफिस के लिए निकल जाता है। वही परी स्कूल में जाकर सब बच्चों को देख रही थी। उसे डर लग रहा था। तभी उसके पास उसके उम्र का एक लड़का आता है।

और उसका हाथ पकड़ कर कहता है क्या तुम यहां न्यू हो??? तब परी अपना सर हिला कर कहती है हां मैं आज ही यहां आई हूं। 

अपना तो वह बच्चा अपना इंट्रोडक्शन करते हुए कहता है मेरा नाम क्रिश है।और मैं भी यहां थोड़े दिन पहले ही आया हूं।

तब परी उसको कहती है क्या तुम मेरे दोस्त बनोगे??? तब क्रिश उसको हां कहता है।


तब वह दोनों मिलकर अपनी क्लास की तरफ जाते हैं। क्लास में जाते ही क्रिश परी को कहता है तुम मेरे साथ मेरे बेंच पर बैठ सकती हो..!!! तब परी खुशी से कहती है थैंक यू 😇😇😇और फिर दोनों अपनी क्लास में अपनी बेंच पर बैठकर अपनी क्लास अटेंड करते हैं।


वही थोड़ी देर बाद जब ब्रेक होता है तब अधिरा क्रिश के पास आती है। क्योंकि वह भी वही टीचर की जॉब कर रही थी। और वही स्कूल में उन्होंने क्रिश का भी एडमिशन किया था।

वह एक सिंगल मदर थी। जैसे ही वो क्रिश के पास आती है तब क्रिश को किसी लड़की के साथ देख कर खुशी से कहती है क्या आपने तो फ्रेंड भी बना ली ..!!!


तो वो खुशी से कहता है हां मम्मा आज ही आई है स्कूल में।

तब वो परी से कहता है पर यह मेरी मम्मा और यहां की टीचर भी।तो परी उनको कहती है हेलो मिस।


तब अधिरा उसको अपनी तरफ बुलाती है और प्यार से प्यार से उसके सर पर हाथ फिर और कहती है तुम मुझे आंटी कह सकती हो तब परी खुशी से कहती है ओके आंटी फिर कुछ देर बाद जब ब्रेक खत्म होते हैं तब वह दोनों फिर से अपनी क्लास की तरफ जाती है।


जब स्कूल टाइम खत्म होता है तब अयान परी को लेने के लिए स्कूल आ जाता है। परी गेट पर रहकर अयान का ही इंतजार कर रही थी। उसके साथ क्रिश भी था।


क्योंकि अधिरा को अभी स्कूल में कुछ काम था। इसीलिए क्रिश परी से कहा था कि मैं भी तुम्हारे पापा से मिलना चाहता हूं।तब परी ने कहती है , हां क्यों नहीं वैसे भी आज मुझे डैडी ही लेने आने वाले हैं।


तब क्रिश और परी गेट पर रहकर अयान के आने का इंतजार करते हैं। जब कुछ देर बाद अयान आता है।तब परी क्रिश से कहती है ,देखो क्रिश डैड की कार आ गई। यह कहते समय वो रोड की तरफ इशारा करते हुए क्रिश को एक कार देखती है।


जब कार उनके पास आकर रुक जाती है। तब उसमें से अयान सनग्लास निकलते हुए अपनी कार से बाहर निकलता है। इस वक्त वो बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। वो कार से निकलकर परी की तरफ आता है। 


परी अपने पापा को देख कर खुशी से उनके गले लगते हुए कहती हैं डैडा आप आ गए..!!!! तब अयान कहता हैं हां मेरी गुड़ियां और कैसा गया आपका दिन??? परी खुशी से कहती हैं बहुत अच्छा और क्रिश की तरफ इशारा करके कहती है और ए मेरा न्यू फ्रेंड है।


तब अयान एक बार क्रिश की तरफ देखता है जब उसको देखता है तो उसे जाना पहचाना चेहरा नजर आता है।लेकिन इस बात पर ज्यादा ध्यान ना देकर क्रिश को अपने पास बुला है।जब उसके करीब आता है तब अयान बड़े प्यार से क्रिश को उसका नाम पूछता है। 


तब क्रिश कहता है मेरा नाम क्रिश पटेल। तब अयान उसको कहता है , आप परी के न्यू फ्रेंड हो ना ????


क्रिश : जी अंकल हम लोग आज ही फ्रेंड्स बने है। कहते हुए वो परी की तरफ इशारा करते हुए कहता ए मेरी बेस्ट फ्रेंड है।

अयान : यह बात तो अच्छी है।लेकिन अभी तक आप घर क्यों नहीं गए ???


परी (बीच में) : डैडा आंटी को कुछ काम है इसलिए क्रिश यहां उनका वेट कर रहा है।  


अयान (क्रिश से) : तो चलो आज हम आपको आपके घर छोड़ देते हैं।


क्रिश : नहीं अंकल मम्मा इसी स्कूल में जॉब करती है। इसलिए मैं उनका यही वेट करता है। थोड़ी देर में वो आजाएगी। 


अयान : ok तो हम अब निकलते है। 


क्रिश : ok uncle bye 


अयान : ok beta 


परी : ok bye क्रिश कल मिलते है। 


क्रिश : ha परी।


फिर अयान और परी कार मैं बैठकर अपने घर की तरफ चले h

जाते है। कुछ देर बाद अधिरा भी आ जाती है तब क्रिश और वो मिलाकर अपनी घर की तरफ निकल जाते है। 


कार में

अयान( परी से): बेटा तो आप क्रिश के साथ ही एक क्लास में हो ना ????


परी : हां डैड। और आपको मालूम है ?????


अयान : क्या परी ????


परी : क्रिश की मम्मा बहोत खूबसूरत है। She is very beautiful dad ❤️❤️❤️ 


अयान : अपने उनको देखा है ????


परी : हां डैडा..!!!


ऐसे ही बाते करते हुए वो दोनो घर पोहच जाते है। दूसरी तरफ अधिरा और क्रिश भी अपने घर पर थे। अधिरा क्रिश को कहती है , तो आज आप बहोत खुश हो ना ???


क्रिश : ha मम्मा मैं आज बहोत खुश हु। और इसका रीजन परी है।


अधिरा (घर के काम करते हुए ) : और वो क्यों ???


क्रिश ( उसके पास आते हुए ) : मम्मा आपको मालूम है ????


अधीरा: क्या ????


क्रिश : मुझे परी एक साथ एक अपनापन महसूस होता है मम्मा ..!!!! जैसे वो मेरी कोई तो है ..!!!!!


अधिरा (हैरानी से और परिशान होते हुए ): आपको ऐसा क्यों लगा ????


क्रिश : मम्मा मैं सिर्फ ऐसे ही बोल रहा हु। आप टेंशन मत लो कहते हुए वो उसके हाथ पकड़ते हुए उसको अपने साथ सोफे पर बैठा देता है।


क्रिश को मालूम था अगर कभी भी वो अपनापन या फिर किसी के अपने बारे जब भी क्रिश अधिरा से पूछता था।तब हर बार अधिरा पैनिक होती थी।यह बात क्रिश भी समझता था। इसलिए वो कभी भी अधिरा से इस बात पर कोई बात नहीं करता था।


और वक्त के साथ साथ वो भी अब जान चुकता की उसकी मम्मा का इस दुनिया में उसके सिवाय कोई और नहीं है। इसलिए वो मम्मा को कभी भी तकलीफ देने के बारे सोच भी नहीं सकता था। 


अधिरा : बेटा चलो तुम होमवर्क कंप्लीट करना। तब तक मैं डिनर रेडी करती हूं।


क्रिश : ok मम्मा आप खाना बना मैं आपके साथ किचेन रूम में बैठकर ही स्टडी करता हूं।  

क्योंकि क्रिश अपनी मम्मा को कभी अकेला नहीं छोड़ता था। वो अपनी मां को कभी अहसास तक नहीं होने देना चाहता था की उनका इस दुनिया में कोई और नहीं है। इसलिए वो हर वक्त अपनी मां के साथ ही रहता था।


अधिरा : ओके चलो ..!!!


अधिरा भी जानती थी कि उसका बेटा उससे कितना प्यार करता है। और हर पल वो अपनी मां को खुश देखना चाहता था। इसीलिए वह भी इस बात के लिए मान जाती है यह बात तो रोज की थी फिर दोनों मिलकर किचन की तरफ जाते हैं।


क्रिश डाइनिंग टेबल पर बैठकर अपना होमवर्क कंप्लीट करने लगता है।और अधीरा खाना बनाने लगती है।कुछ देर में जब खाना बन जाता है तब वह दोनों मिलकर डिनर करने लगे। डिनर करते समय क्रिश आज जो जो बातें उसके साथ हुई और अयान से हुई बातचीत वह अपनी मम्मा को बताता है।


अधिरा भी उसके बाद बड़े ध्यान से सुन रही थी। और उसके जाते सुनने के बाद वो उसको कहती है , बेटा तुम अब स्कूल में खुश तो हो ना????? तब क्रिश खुशी से कहता है हां मम्मा अब परी मेरी अच्छी फ्रेंड हो गई है।


तब अधिरा कहती है लेकिन आप भी एक कोशिश करना कि आपकी वजह से उसको कभी हर्ट ना होए और कभी आप उसको गलत ना बोले.!!!! तब वो कहता है हां मम्मा मुझे मालूम है। फिर ऐसे ही बातें करते हो दोनों खाना खाने का खत्म करते हैं।


दूसरी तरफ परी के घर (चौहान निवास में )


अयान जो कबसे परी बाते सुन रहा था वो अब थककर परी के सामने हाथ जोड़ते हुए कहता है , बच्चा अब सो जाओ ना ..!!!! कबसे मैं आपको सुलाने की कोशिश कर रहा हूं।लेकिन आप तो स्कूल की बाते लिए बैठे हो ..!! और देखो ना कितनी रात भी हो गई है। क्या आपको कल स्कूल नहीं जाना????


परी (झटके से ) : नहीं नहीं मुझे स्कूल जाना है। 


अयान : तो आपको कल जल्दी रेडी भी होना पड़ेगा और उसके लिए आपको पहले सुबह जल्दी उठना होगा ना ????


परी(मसूमियती के साथ ) : हां डैडा मैं तो भूल ही गई और आप क्या यहां बाते करते हुए बैठे हो। मुझे सो ना है। आप जाओ यहां से ..!!!!!


अयान (हैरानी से) : क्या कहा अपने परी ???? मैं बातें लेके बैठा हूं..?????


परी और नहीं तो क्या कब से देख रही हो आप यहीं पर बैठकर बातें कर रहे ह


अयान : परी अब तो सारा इंतजाम मुझ पर ही लगा रहे हो अब मैं आपके रूम में कभी नहीं आऊंगा कहकर वो रूम से जाने लगता है।


तब परी पीछे से कहती है सॉरी डैडा। लेकिन मैं मुझे कल स्कूल जाना है। इसीलिए मुझे सोना होगा।गुड नाइट..!!!! उसके इस रिएक्शन को देखकर अयान हंसते हुए कहता है आप तो 1 दिन स्कूल जाने के बाद अपने डेडा को ही भूल गए यह कहते समय थोड़ा इमोशनल हो जाता है।


तभी परी भागते हुए उसके पास आती है और और उसके पैरों से लिपट कर कहती है डैडा आप एक कैसी बातें कर रही हो आप एक ही तो हो जिससे मैं अपनी सारी बातें करती हूं और आप ही.!!!!? कह कर रोने लगती है।


उसको रोता हुआ देख अयान कहता है मैं तो मजाक कर रहा था पर आप तो सीरियस ही ले रही कहते हुए उसको अपनी गोदी में लेकर अपने कमरे की तरफ चला जाता है।और अपने साथ अपने बेड पर उसे लेटा कर उसको सुलाता है और खुद भी उसके पास लेट जाता है।


अगली सुबह 


आज परी किसी के उठाने से पहले ही उठकर अपने कमरे में जाकर रेडी होने लगती है।जब अयान की नींद खुलती है तो अपने पास देखता है तो परी उसको नहीं मिलती यह देखकर उसके रूम में चला जाता है।


तो देखता है परी रेडी हो रही थी यह देखो उसको कहता है आज तो आप मेरे बिना ही रेडी हो गई ????


परी : डेडा आप भी जल्दी रेडी होना क्योंकि मुझे स्कूल भी जाना है और आपको ऑफिस चलो जल्दी करो कहते हुए वो उसको पीछे से धक्के देकर उसके कमरे में ले जाती है।


अयान : 1 दिन में ही आप तो कितनी समझदार हो गई हो परी...!!!!!


परी : डेडा बातें कम करो और काम ज्यादा करो ..!!


यह सुन अयान उसे अपनी भौहें तन करके कहता है परी आप ज्यादा ही बोल रही हो ऐसा नहीं लग रहा है आपको.!!!


परी (अपनी आंखें दिखाते हुए ) : कुछ ज्यादा नहीं जाइए आप लेट हो जाएंगे ए कह वो अपने कमरे की तरफ जाता है।


वही अयान अपने कंधे उचका कर अपने रूम के वाशरूम में चला जाता है।और कुछ ही देर में रेडी होकर और दोनों ब्रेकफास्ट ब् के लिए डाइनिंग टेबल पर मिलते हैं।


तब अयान के पापा उसको कहते हैं आज आप जल्दी रेडी हो गए ?????तब अयान एक बार परी की तरफ देखता है और अपने पापा से कहता है हां पापा मैम जो कहा था वह तो करना ही था ...!!!!


तब परी उसको मैंने आपको क्या कहा मैंने तो आपको सिर्फ जल्दी रेडी होने के लिए कहा था। तब अयान कि मां कहती है ओहो तो अयान आप अपनी बेटी की बाते सुनने लगा है। वह हंसने लगती है ऐसे ही सब बातें करते हुए ब्रेकफास्ट करते हैं और सपरी को स्कूल छोड़ने के लिए अयान उसको अपने साथ ले जाता है। वहीं दूसरी तरफ अधिरा और क्रिश रेडी होकर स्कूल के लिए निकल गए थे।

अयान परी को स्कूल छोड़ने के बाद ऑफिस चला जाता है। वही परी स्कूल में जाकर पहले क्रिश से मिलती है। फिर दोनो अपनी क्लास की तरफ निकल जाते है।ऐसे ही दिन बीतते गए।वही परी और क्रिश में बहोत अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। जब भी परी को कोई क्लास में तंग करता तो क्रिश उसको उससे छुड़ा लेता था। वो एक बड़े भाई की तरह परी का स्कूल में ख्याल रखने लगा था।  


जब उन दोनों के क्लास में ब्रेक होता तो दोनो अधिरा के साथ बैठ जाते थे। परी को अधिरा के साथ कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया था। क्योंकि अधिरा हमेशा उसे एक मां की तरह ही प्यार करती थी।और उसके साथ ही प्यार से बिहेव करती थी।


परी घर पे अयान से अधिरा की ही बात करा किया करती थी उसकी बातें सुनकर अयान भी अधीरा से मिलना चाहता था लेकिन जब भी उससे मिलने के लिए जाता था किसी ना किसी वजह से उन दोनों का मिलना नहीं होता था।


ऐसे ही दो-तीन महीने हो गए थे। इन बीते महीनों में कभी भी अयान ने अधीरा को नहीं देखा और अधिरा ने अयान को..!! उन दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ परी से सुन लिया था लेकिन एक दूसरे को देखा नहीं था।


वही क्रिश भी हर बार अयान की तारीफ करता था। 1 दिन स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग रखी गई थी।जिसमें सभी बच्चों के पेरेंट्स को आना था।और ए कंपलसरी था। यही एक मौका था जब अयान अधीरा से मिल सकता था।


 उस दिन अयान ने अपनी सारे मीटिंग कैंसिल कर दी थी क्योंकि उसके सामने परी सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट थी इसीलिए वह अपने काम पर ज्यादा ना ध्यान देकर परी के में पेरेंट्स मीटिंग में जाना है उसको इंपॉर्टेंट लग रहा था और वह वहां ही जाता है।


पेरेंट्स मीटिंग का दिन 


सारे बच्चे अपने अपने पेरेंट्स के साथ थे। सभी के पेरेंट्स आए थे।वहीं परी थोड़ी उदास थी। क्योंकि पैरंट्स के नाम पर उसके पास सिर्फ पापा थे मां नहीं थी। वही क्रिश उदास था क्योंकि वह भी अपने पापा से मिलना चाहता था लेकिन यह बात को अपनी मम्मा से कभी कह नहीं सकता था इसीलिए वह चुपचाप ही रहता था।आधीरा बात समझती थी लेकिन वह इस बात पर कुछ कर नहीं सकती थी।


इस मीटिंग में सभी बच्चों के रिजल्ट उनका स्कूल में बिहेवियर और सभी सभी बच्चों के साथ रहना सहना ए सब उनके पैरंट्स को बताया बताया दिया था जिसे सुन उनमें से कुछ पेरेंट्स खुश थे।तो कुछ अपने बच्चों से नाराज थे।


लेकिन इन सबसे ज्यादा खुश तो परी और क्रिश क्योंकि वह दोनों ही अपने पढ़ाई में बहुत तेज थे। और वही सब के साथ उनका बिहेवियर भी अच्छा था। जिस वजह से उन दोनों को स्कूल के प्रिंसिपल ने सबके सामने बेस्ट स्टूडेंट कहा था।और यह बात अयान और अधीरा को एक प्राउड मूवमेंट फील करवा रही थी।


मीटिंग खत्म होने के बाद अयान परी को लेकर बाहर आता है तभी परी उनसे उससे कहती है डैडा आप यहीं रुको मैं अधिरा आंटी को लेकर आती हूं।।तब अयान उसको हां कहकर वही गार्डन में एक बेंच पर बैठ जाता है। और सामने खेल रहे बच्चों को देख रहा था।


तभी उसके पास क्रिश आता है इसको देख कर अयान उसको अपने पास बैठकर कहता है। आप तो स्टडी में बहुत अच्छे हो...!! तब वो उससे कहता है हां मम्मा डेली मेरा स्टडी कंप्लीट कर लेती है इसीलिए...!!! तब आयन कहां है आपकी मम्मा ??? तब वो कहता है परी उनको लेने के लिए गई है।


वह अभी बातें कर रहे थे तभी परी आधीरा को लेकर आती है जैसे ही अयान अधीरा को देखता है वह हैरानी से खड़े होता है और उसकी तरफ देखता है अधीरा भी अयान को देखकर एक पल के लिए हैरान होती है।और अपनी पलके झुका लेती है।


इस वक्त उसकी आंखें नम थी और उससे ऊपर देखा नहीं जा रहा था। वहीं अयान ने परी से सुन लिया था की अधिरा एक सिंगल मदर है ..!!!यह सोचकर वह अधिरा की तरफ बढ़ जाता है आयन को अपनी तरफ आता देखकर आधीरा उसे कहती है वहीं रुक जाओ..!!!


तब अयान उसकी एक ना सुनता है और उसको अपने साथ लेकर जाते हुए कहते बच्चों आप अपनी क्लास अटेंड करना मुझे अधिरा से कुछ बात करनी है..!! तब परी और क्रिश कुछ समझ नहीं सकते थे लेकिन वह दोनों हा करती के अपनी-अपनी क्लासों की तरफ चले जाते वही अयान अधीरा को लेकर स्कूल के बाहर चला जाता है।


कार में 


अयान गुस्से से कार ड्राइव कर रहा था। वही अधिरा डर से उसकी तरफ देख रही थी। और उससे कुछ कहा नहीं जा रहा था। फिर भी वो अपनी सारी हिम्मत जुड़कर उससे कहती है , कैसे हो अयान तुम ?????


अयान (गुस्से से) : क्या कहा तुमने आधु सॉरी सॉरी आई मीन अधिरा मैं कैसा हुं????


अधिरा : सॉरी उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। और फैमिली प्रेशर भी ज्यादा था। मैंने तुमको कितनी बार कॉल किया लेकिन तुमने एक बार भी आंसर नहीं दिया ...!!!


अयान : सीरियलसी अधिरा क्या तुमने मुझे कॉल किया था ???


अधिरा : हां अयान मैंने तुमको कॉल किया था। 


अयान :कब तक और झूट बोलोगी अधिरा?????


अधिरा : ha मुझे तुम्हारा नंबर चाची ने दिया था।


अयान : और तुमने उनके ऊपर विश्वास किया ????


अधिरा : हां 


अयान(गुस्से से) : आगे कुछ बताओगी ????


अब तक वो एक 5 स्टार होटल के सामने थे। अयान अधिरा को लेकर एक प्राइवेट रूम में चला जाता है। 





जैसे ही वह दो ना उस होटल के प्राइवेट कमरे में जाते हैं।वैसे ही अयान गुस्से से अधीरा से पूछता है मैंने तुमसे कुछ पूछा है उसका जवाब दोगी????? तब अधीरा अपना सर झुका कर कहती है मुझे उस वक्त कुछ समझ नहीं आया मुझे जो सही लगा वही मैंने किया....!!! 


अयान गुस्से से अधीरा से कहता है तुम्हें यह बात सही लगी ए तुम कैसे सोच सकती है ????अधीरा कहती है क्योंकि वह उस वक्त चाची ने मुझे यही कहा था कि अब सब कुछ सही होगा और पापा का ऑपरेशन भी कर देगी और उस वक्त मुझे उससे ज्यादा कुछ इंपॉर्टेंट नहीं लग रहा था।


तब अयान बोलो लेकिन मैंने तुमसे पहले ही कहा था कि मैं वह सब कुछ देख लूंगा लेकिन तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं था ना ?? तब आधीरा अपना सर ऊपर करके कहती भरोसा था लेकिन वक्त नहीं था...!!! 


तब आयन कहता है क्या उन्होंने अपने कहे गए हिसाब से वह काम कर दिया तब अधिरा वैसे ही सर झुका कर कहती है नहीं इस वक्त अयान को अधिरा के ऊपर बहुत गुस्सा आ रहा था चाह कर भी उसे कुछ कह नहीं सकता था।


तभी आधीरा हिम्मत जुटाकर कहती है और इसीलिए मैंने शादी के लिए हा कहती ...!!! तब आयन कहता है लेकिन परी ने तो मुझे बताया कि तुम सिंगल मदर हो??? तब आधीरा नम आंखों से उसकी तरफ देखती है और कहती है क्योंकि चाची ने मुझे किसी और को बेच दिया था ..!!!


यह सुनकर तो अयान का गुस्सा अब और भी बढ़ गया था। और वह कहता है लेकिन तुम्हें मुझे कांटेक्ट कर लेना चाहिए था। तब अधीरा के थे उस वक्त मेरे पास ऐसा कुछ नहीं था जो मैं तुमसे कांटेक्ट कर सकती थी। तब आयन नम आंखों से उसकी तरफ देखता है।तब आधीरा नम आंखों से उसकी तरफ देखती है।


अधिरा यह बात सच है की क्रिश मेरा बच्चा है। अयान उसके बोल सुनकर अपनी आंख बंद कर लेता है। अधिरा आगे कहती है , लेकिन यह बात उतनी ही सच है की उसपर तुम्हारा भी उतना ही हक्क है। उसके इस जवाब से आया उसको सवाल या नजरों से देखता है।तब अधिरा कहती हैं हां मैं जो भी कह रही हो सच कह रही हो....!!!


तब वो अयान से कहती है अगर मेरी बात पर विश्वास नहीं है तो तुम टेस्ट करके देख सकते हो....!!! तब अयान उसे खींचकर एक तब थप्पड़ जड़ देता है जिससे अधिरा की आंखें और भी नम हो जाती है।और उसकी तरफ देखती है मुझे मेरी आधू पर खुदसे ज्यादा भरोसा है कहते हुए वो अधिरा को अपने गले से लगा लेता है।


तब अयान उससे पूछता है लेकिन तुम उस सब से बाहर कैसे निकली। तब आधीरा नम आंखों से कहती है जब मुझे पता चला कि चाची ने मुझसे झूठ कह कर मुझे बेच दिया है और उन्होंने पापा का ऑपरेशन भी नहीं किया तब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही है तब उन्होंने कहा कि अब उसके पापा इस दुनिया में नहीं रहे....!!!!!


क्योंकि मैं पिछले कुछ दिनों से उनसे मिलने नहीं गई थी और इस बात को बात की मुझे खबर नहीं थी। जैसे ही मैं सुनी तो मेरे पैरों के तले से जमीन ही खिसक गई।और मैं वही बेहोशी होगी। 


मुझे बेहोश देखकर चाची ने मुझे वैसे ही शादी के लिए तैयार किया और मंडप पर ले गए लेकिन जब मुझे होश आया।तब मैंने खुद को मंडप में पाया और मैं वहां से भागने के लिए जैसे ही कोशिश करती वैसे ही उन लोगों ने कहा कि मुझे वो लोग जान से मार देंगे।


लेकिन मैंने उनकी एक न सुनी और वहां से भागने लगे मैं भागते भागते बहुत दूर तक आ गई थी और वह लोग मेरे पीछा कर रहे थे। तभी मैं किसी कार से टकरा गई और बेहोश हो गई। तब वह शख्स ने मुझे वहां से हॉस्पिटल ले गया और जो लोग मेरे पीछा कर रहे थे वह मुझे वहां ना पाकर फिर से मंडप की तरफ लौट गए। 


जब मुझे होश आया तब मैं खुद को हॉस्पिटल में देखकर और भी हैरान हो गई। तब वहा जो नर्स थी उसने मुझे बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं यह जानकर खुशी और जैसे ही मैं तुम्हारे पास आने के लिए आ रही थी तब किसी ने मुझे कहा कि तुम अब इंडिया में नहीं रहते यह सोच कर ही मैंने यहां से बहुत दूर चली गई।


अयान जो कब से अधिरा की बातें सुन रहा था वह अधीरा से कहता है लेकिन तुमसे यह किसने कहा कि मैं यहां नहीं था तब अधिरा कहती आपकी असिस्टेंट ने...!!! तब अयान को सब बातें समझ में आ गई और उसने कहा हां मैं उस वक्त यहां पर नहीं था लेकिन मैं हमेशा के लिए इंडिया छोड़कर नहीं गया था। तब अधीरा कहती है लेकिन उस वक्त मुझे जो सही लगा मैंने वही किया और इन सब से दूर चली गई।


क्योंकि मुझे डर लग रहा था। अगर उन लोगों ने मुझे ढूंढ लिया तो वह मेरे साथ साथ मेरे बच्चे को भी मार डालेंगे यही सोचकर मैं यहां से दूर जाने का फैसला ले लिया था। और इन सब से दूर चली गई तब से मैं किससे मिलने की भी कोशिश नहीं की।


मुझे एक उम्मीद थी कि तुम मुझे ढूंढ लेंगे लेकिन मुझे यह नहीं मालूम था कि तुम आगे बढ़ चुकी हो....!!! तब अयान कहता है तुम्हें किसने कहा कि मैं आगे बढ़ चुका हूं??? जब अधिरा वैसे ही कहती है परी .....


उसकी बात बीच में काटते हुए अयान कहता है परी मेरे बड़े भाई की बेटी है...!! तब अधिरा बड़ी बड़ी आंखों से उसकी तरफ देखती है तब अयान कहता है हां परी मेरी बेटी नहीं बट मेरे बड़े भाई की बेटी है।

भाई और भाभी अब इस दुनिया में नहीं इसीलिए मैंने परी को ही अपना सब कुछ समझ लिया और परी भी मुझे पापा के लिए उसे आज तक यह नहीं मालूम हुआ कि उसके असली मां बाप कौन है। तब अधिरा कहती है मुझे लगा कि...... तब अयान उसको कहता है तुम्हें लगा कि मैं आगे बढ़ चुका हूं ????

तब आधीरा अपना सर झुका कर कहती है हां।


तब अयान उससे कहता है मैंने जिंदगी में सिर्फ तुमसे ही प्यार किया और तुम्हारे बिना किसी और के साथ जिंदगी बिताने के लिए कभी सोच भी नहीं सकता हूं...! और तुम कह रही हो कि मैं आगे बढ़ चुका हूं ए तुम सोच भी कैसे सकती हो। तब अधिरा उससे कहती है मुझे माफ कर देना ....!!!!!


तब अयान उससे कहता है लेकिन एक शर्त पर ....!!तब अधिरा सवालिया नजरों देखती है। क्या तब अयान कहता है यही कि तुम और क्रिश अबसे हमारे साथ रहोगे ...!!!

तब अधिरा की थी लेकिन मैं कैसे तब आयन कहता है कैसे मतलब क्रिश मेरा बेटा है और वह मेरे साथ रहेगा। तब अधिरा रिक्वेस्ट करते हुए कहती है ऐसा मत करो वो एक ही सहारा है मेरे जीने का अगर उसको मुझसे छीन लोगे तो मैं जी नहीं सकती हूं।


सब आयन कहता है लेकिन मैंने तुमसे यह ना कहा कि मैं उसे तुमसे छीन रहा हूं यह कह रहा हूं कि तुम उसके साथ मेरे घर में रहोगी परी की मां बनकर यह सुनकर आधीरा उसकी आंखों में दिखती है।तब आगे बढ़कर उसको कहता है हां मैं जो कह रहा हूं सच कह रहा हूं मैं आज ही मां पापा से बात करके तुम्हें बता दूंगा।


तब तक वहां एक वेटर आकर उनके लिए लंच सब करता है अयान उसे वहां से जाने के लिए कहता है और फिर दोनों वहां बैठकर लंच करने लगते हैं इस वक्त अधिरा के मन में बहुत सारे सवाल थे लेकिन इन सवालों को अपने मन ही में ही रखती है।



अब आगे



अयान और अधिरा दोनों मिलकर लंच फिनिश करते है।


अयान : चलो कुछ देर कही दूर चले जाते है। शांति मे......


अधिरा : लेकिन अभी तो क्रिश और परी का स्कूल टाइम भी खत्म हुआ होगा।


अयान : तो क्या??????


अधिरा : क्या मतलब...!!! उनको घर ले जाना होगा ना तो हमें भी जाना चाहिए....!!!!!!


अयान : मैंने पहले ही ड्राइवर को कहके उन दोनों चौहान निवास छोड़ने को कह दिया है।


अधिरा (हैरानी से ) : तुमने पहले यह मुझे क्यों नहीं बताया।


अयान : तो क्या हुआ????


अधिरा : क्या हुआ मतलब क्रिश मेरे बेटा है और तुम कैसे..... कहते कहते वो चुप हो जाती है। उसको एहसास होता है की उसने अभी अयान को किसी लेहाजे मे बात की है। तो अयान की तरफ देखते हुई कहती है मुझे माफ कर देना मै जरा वो आगे कुछ कहती उसके पहले ही अयान उसको कहता है, चलो कार बैठो घर चलते है।


अधिरा एक बार उसकी तरफ देखती है और फिर चुपचाप कार मे जाकर बैठ जाती है।फिर अयान एक गहरी सांस लेता फिर वह भी कार में जाकर बैठ जाता है।


कार में इस वक्त सिर्फ खामोशी थी। उन दोनों में कुछ बातें नहीं होती। अयान वैसे ही आगे देखकर कार ड्राइव करने लगता है वही अधिरा कार के विंडो से बाहर देख रही थी।


इस वक्त क्या सोच रही थी। यह मालूम करना बहुत मुश्किल था। कुछ देर बाद वो दोनों चौहान निवास के सामने थे।जैसे ही गार्ड ने अयान की कार देखि तो वो जल्दी से गेट ओपन करता है।


कार एक बड़े से विला के सामने जाकर रुक जाती है। फिर अयान कार से बाहर आकर अधिरा के साइड का डोर ओपन करता है जिससे अधीरा भी बाहर आ जाती है। जैसे ही अधीरा अपने सामने इतना बड़ा विला देखती है।


तो वह हैरानी से अपना मुंह खोले उस विला को देख रही थी। क्योंकि उसने आज से पहले ऐसा दिला नहीं देखा था वो एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी।


अयान उसे अंदर चलने को कहता है लेकिन उसे अभी तक होश नहीं था वह हैरानी से उस विला को ही देख रही थी तब अयान उसे ज़ोर से कहता है चलो अंदर फिर वह धीरे डरते डरते हुए अंदर की ओर चली जाती है।


जैसे ही वो अंदर का नजारा देखती है तो और भी हैरान हो जाती है क्योंकि वह बाहर से जितना खूबसूरत था उतना ही अंदर से था वहां की सारी चीज दे एंटीक पीस थी जैसे वही महाराजा के जमाने की हो। 


अयान ने अधिरा का हाथ अपने हाथो मे लेकर अंदर की ओर बढ़ गया लिविंग एरिया में आकर एक सोफे पर बैठा दिया। अधीरा अयान की तरफ हैरानी से देख रही थी।


वही अयान अपनी मां के कमरे में जाकर उन्हें नीचे ले आता है जैसे ही आयान की मां अधीरा को अपने सामने देखती है तो वह हैरान से एक बार अयान की तरफ देखती है। तब अयान अपने पलके झुका कर उनको कहता है हां यह वही है....!!!


तब आयान की मां आगे बढ़कर अधिरा सर पर हाथ फिराते हुई कहती है, अब तक तुम कहां थी सब अधिरा और भी हैरान होकर उनकी तरफ देखती है।तब आयन कहता है मां को सब बताएं मां को ही नहीं यहां घर में सभी को बताएं। तब वो नम आंखों से उसकी तरफ देखती है। तब माँ कहती है क्या हुआ अधिरा कुछ नहीं कहती वैसे ही नम आँखों से अयान को देखे जा रही थी।


माँ आगे बढ़ाकर अधिरा के पास बैठ जाती है फिर अधिरा का हाथ अपने हाथो मे लती है और कहती है हमें यह सब 7 साल पहले ही सब पता था। हमने तुम्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन तुम हमें कहीं पर नहीं मिली। यहाँ तक की हमने तुम्हारी गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी पुलिस स्टेशन मे दर्ज की थी।


क्योंकि जब अयान तुम्हे ढूंढता हुआ तुम्हारे घर गया था। तब वह तुम्हारे घर पर कोई नहीं था वहां तुम्हारे घर में ताला लगा था जब वह पूछताछ की तब वह पता चला कि वह सब लोग यह जगह छोड़कर कहीं दूर चले गए हैं। और तुम्हारी शादी हो गई। यह सोच जब तुम्हारी शादी की खबर आई है तो लेकिन आई तब हमने उसपर यकीन नहीं किया।


क्योंकि उससे पहले तुमने अयान को कई बार फोन किया था इसीलिए हमने तुम्हें ढूंढने की कोशिश जारी की फिर भी तुम्हें हमारे लाख कोशिशों के बाद भी तुम हमें कहीं नहीं मिली लेकिन आज तक हमने तुम्हें ढूंढने की जारी ही रखी है।


यह बात सुनकर आधीरा उनसे पूछते लेकिन मैं तो यहां से बहुत दूर थी फिर भी आप लोगों को यह नहीं लगा कि मैं किसी और से शादी की है......!!!!! यह सब बोलते हुए अधीरा अपने मन में चल रहे सवालों को जैसे आयानकी मां को बता रही हो।


तब आयन की मां उसे कहती है नहीं क्योंकि अयान को तुम पर खुद से ज्यादा विश्वास था यह जवाब सुनकर अधीरा के आंखे और भी नम हो जाती है। तब तक वहा परी और क्रिश भी आ जाते है।


क्रिश अपनी मां को देखकर दौड़ कर उसके पास चला जाता है अधिरा भी अपने बच्चे को अपने पास देखकर और भी खुश हो जाती है क्योंकि यह कुछ घंटे उसके लिए बहुत मुश्किल थे।क्योंकि उसका बच्चा उससे आंखों के सामने नहीं था इन बीते 7 सालों में अधिरा क्रिश के सहारे ही जी रही थी।


क्रिश अपनी माँ से कहता है मम्मा आप यहाँ???? क्रिश के मुँह से अधिरा को मम्मा कहने से अयान की माँ हैरानी से अयान की तरफ देखती है।तब अयान अपनी माँ को आँखों से हि शांत रहने का इशारा करता है। अयान की मां का इशारा समझ कर कुछ नहीं कहती। क्रिश अधिरा से कहता है बोलो मम्मा आप यहाँ???? अधिरा को कुछ समझ नहीं आता क्या कहे तब अयान कहता है हा मैंने ही उसे यहाँ लाया है।


तब अधिरा बात संभालते हुई कहती क्रिश आप भी तो यहाँ है अधिरा जानती थी लेकिन फिर भी उससे पूछती है तब क्रिश कहता परी के ड्राइवर अंकल ने कहा ही अयान अंकल मुझे परी के साथ घर बुलाया है। अयान जो काफ़ी देर से उनकी बाते सुन रहा था वो क्रिश के मुँह से खुदके लिए अंकल सुनकर उसके दिल मे मानो वो हजार मौत मर रहा हो। उसकी आंखे झलक आती है। अधिरा यह सब नोटिस किया था


अधिरा क्रिश को अपने साथ बाहर गार्डन मे लेकर जाती है। क्रिश भी चुपचाप उसके साथ जाता है। वही परी जो यह सब समझने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आता। क्योंकि थी वो एक 7 साल की छोटी बच्ची ही उसे कहा यह बड़ो की बाते समझ आती। तब अयान किसीको आवाज देकर परी को उसके रूम मे जाने को कहता है। परी भी कुछ नहीं कहती चुपचाप चली जाती है।


तब अयान की माँ अयान से सवाल करती है, अयान वो बच्चा???? तब अयान एक गहरी सांस लेता है और सारी बात उनको बताता है। जिसे सुन उसकी माँ बहोत खुश होती है और कहती है अब वो दोनों आज से नहीं अभी से यही रहेंगे। अयान भी हामी भरता है।


उधर गार्डन मे अधिरा क्रिश से कहती है, क्रिश आज जो भी आपको कहुगी वो आप अच्छे से समझ जाना वो नादान बच्चा हा मे अपना सर हिलता है फिर अधिरा उसे कहती है क्या आप परी के साथ हमेशा के लिया यह रहोगे??? क्रिश कहता है हा मम्मा मै परी के साथ रहना चाहता हु। फिर अधिरा एक. गहरी सांस लेती है और क्रिश से कहती है तो फिर आपको अयान अंकल को पापा कहना होगा...!!!!!


क्रिश मम्मा लेकिन वो तो परी के पापा है मै कैसे तब अधिरा कहती है मै जो कह रही हु बच्चा वो समझने की कोशिश करो और आगे कुछ नहीं पूछोगे आपको मेरी कसम है। क्रिश अपनी माँ की कसम लेता है और कुछ नहीं कहता। तब तक वहां अयान की माँ आती है और क्रिश को अपने साथ लेकर परी के रूम मे जाती है।


अधिरा वैसे ही बैठ जाती है तब अयान उसके पास आता है और उसके पास बैठ जाता है अधिरा एक बार उसकी तरफ देखती है और फिर दूसरी तरफ देखने लगती है। अयान बात की पहल करते हुए कहता कल हम रजिस्टर मैरिज करेंगे अधिरा उसके ऐसे कहने से कहती है लेकिन परी..... अयान उसकी बात बिच मे काटते हुए कहता है माँ उसे सब बता देंगी लेकिन तुम्हे उसे एक माँ की तरह प्यार करना होगा और यह बात मुझे तुम्हे समझाने की जरूरत नहीं है क्योंकि तुम सबके लिए अपने मन मे प्यार रखती हो..


अधिरा तुम उसकी टेंशन मत लो वो मै संभाल लुंगी। फिर दोनों ऐसे ही कुछ देर बैठ जाते है। अयान को किसीका कॉल आता है तो वो घर से बाहर जाता है। फिर अधिरा भी घर मे चली जाती है। तब परी उसके पास आते हुए कहती है मम्मा आप अब से यही रहोगी ना???? उस मासूम बच्ची को अपने लिए माँ कहते हुए देख अधिरा उसे अपनी गोदी मे लेती है और उसके गालो पर किश करते हुए कहती है परी अब हम सब साथ रहेंगे। परी भी खुश हो जाती है। वही अयान की माँ क्रिश को अकेला ही नहीं छोड़ रही थी। अपने पोते को अपने सामने देख वो फुले ही समा रही थी।


रात को डिनर के टाइम परी अधिरा के साथ तो क्रिश अपनी दादी के साथ था। वही अयान और उसके पापा यह सब देख रहे थे। आज उनकी फॅमिली कम्पलीट थी। खाना खाने के बाद अधिरा परी और क्रिश के साथ उनके रूम मे सो जाती है। जब अयान यह देखाता है तो अपना मुँह बनाकर अपने रूम मे जाता है।


अगली सुबह


अधिरा और अयान रजिस्ट्रर ऑफिस जाके के अपने रिश्ते को एक नाम देते है। फिर घर के लिए निकल पड़ते है। आज दोनों भी बहोत खुश थे सालो का उनका प्यार आज एक पवित्र बंधन मे बंध गया था। परी और क्रिश भी अपने पापा और मम्मी को एक साथ देखकर खुश थे। फिर सब लोग एक पूजा मे बैठ जाते है जो अयान की माँ ने घर की शांति और उन दोनों का नया जीवन अच्छे से सफल हो इसके लिए रखी थी।


रात का समय 


अधिरा बैचेनी से अयान के रूम मे इधर से उधर डेहल रही थी उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था की वो क्या करे। तब अयान रूम मे आता है और धीरे से रूम का दूर लॉक करता है और अधिरा के पीछे जाकर उसे पिछेसे अपनी बाहो मे भर लेता है उसके ऐसे करने से अधिरा घबरा जाती है लेकिन अगले ही पल वो अयान को धक्का देकर बेड जाकर सोने का नाटक करने लगती है।


अयान को उसकी हरकत पर बहोत हंसी आती है। फिर वो उसके पास जाके उसको अपनी बाहो मे लेता है और उसके कानो मे कहता है बहोत तड़पा हुए तुम्हरे लिए लेकिन प्लीज अब बस करो आधु कहते हुए वो धीरे उसके कानो को बाइट कर लेता है। जिससे अधिरा की हालांकि चीख निकलती है। तब अयान उसको अपनी तरफ कर लेता है लेकिन अधिरा उसकी तरफ नहीं देखती तो अयान उसको अपनी बाहों से आजाद करते हुए दूसरी तरफ मुँह करके सो जाने की कोशिश करता है। अधिरा अयान के लिए परेशान हो जाती है।


लेकिन अगले ही पल वो अयान को खुदकी तरफ करके उसके होठो पर अपने होंठ रखती है और उसे किस करने लगती है। अयान जो सोने जा रहा था और अधिरा के ऐसे करने से एक पल के लिए स्तब्ध हो जाता है लेकिन जब उसे एहसास होता है तब वो अधिरा को किस करने लगता है। दोनों आज सालो के बाद अपने प्यार के बांहों मे थे और उस चांदनी रात मे वो दोनों फिर से एक हो जाते हैं।

कुछ कहानी एक अलग एहसास दिलाती है

जो हकिकत मे होना मंजूर नहीं होता है

वो अपनी कहानी मे जरूर होता है।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन