STORYMIRROR

Vishal Gandhi

Children Stories

3  

Vishal Gandhi

Children Stories

सोनू

सोनू

1 min
165

बकरी का एक छोटा सा बच्चा था, उसका नाम था सोनू। उसको अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता था। एक दिन सोनू खेलने के लिए अपने घर के बाहर निकला। घूमते घूमते वह जंगल में बहुत दूर निकल गया। वहां उसे जंगल का राजा शेर दिखाई दिया। शेर अपनी गुफा के सामने आराम कर रहा था ।

सोनू उस शेर के पास जा कर बोला, “ क्या तुम मेरे साथ आंख मिचौली खेलोगे ?” शेर ने कहा , “ तुम कौन हो ? और क्या तुमको मुझसे डर नहीं लग रहा ? मैं जंगल का राजा शेर हूँ।”। इतना कह कर शेर ने बहुत जोर से दहाड़ लगाई। इस पर सोनू ने कहा, “ मुझे आपसे कोई डर नहीं लग रहा, बल्कि मुझे तो आप बहुत अच्छे लग रहे हो, मैं आपके साथ खेलना चाहता हूँ। क्या आप मेरे साथ आंख मिचौली खेलोगे ? ” ये सुनकर शेर को बहुत खुशी हुई और वो सोनू के साथ आंख मिचौली खेलने लगा, और सोनू और जंगल का राजा शेर एक दूसरे के मित्र बन गए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Vishal Gandhi

सोनू

सोनू

1 min पढ़ें