STORYMIRROR

Dhinal Ganvit

Others

3  

Dhinal Ganvit

Others

Journey of 2021

Journey of 2021

4 mins
166

दिल है... ये..!

थोड़ा समझता नहीं..!

कहता है...

मेरे प्यार की..

कहानी बताकर ही!

दम लेगा..!

उस दिल को कैसे समझाए?

उसका प्यार एक तरफा!

ओर खाली खाली सा है।

जैसे मानो अधूरे सपने!

जैसे मानो अधूरी रात!

जैसे मानो अधूरी दास्तानें!


इस प्यारी सी जिंदगी का 1 साल बीत गया था। दुख इस बात का था कि प्यारा सा समय चला जा रहा है। और खुशी इस बात की थी कि एक नया समय जिंदगी में आ रहा है। नए साल का एक नया सवेरा रहा है। लेकिन वह रात और उस सूरज के बीच में कई सवालात थे? न जाने उसका जवाब कब मिलेगा? जिन्दगी में उसी बात की दिलचस्पी हमेशा रहती थी कि सभी सवालों के जवाब जल्द से जल्द मिल जाए। लेकिन पता नहीं उस ऊपर बैठने वाले मालिक को क्या मंजूर था। उस मालिक ने तो मुझे काफी हुई जनों में डाला हुआ है। कि मेरे साथी इस आने वाले साल में मेरा साथ देगा या नहीं और मेरा दिल उस ऊपर वाले मालिक से प्रार्थना करता है कि अगर मेरी जिंदगी में तुम्हें वह मेरा साथी मंजूर नहीं है तो उस इंसान को मेरी जिंदगी में आने ही मत देना! लेकिन ऊपर वाले मालिक के मन में क्या चलता है वह कोई नहीं जान सकता। हर दिन एक नई कहानी होती है और हर दिन एक नया पाठ वह ऊपर वाला हमें समझाता है। बस फर्क है तो हमारे नजरिए का..! कि कैसे हम हमारे जीवन में उस पाठ को उतारते हैं। 


प्यार करना कोई गुनाह नहीं

लेकिन प्यार को अपने काबू में रखना!!

उसकी आजादी छीन ना..

वह जिंदगी के हिसाब में गलत है।


कभी-कभी हमारे जज्बात हमारे काबू में नहीं होते हैं और हमारे प्यार के प्रति हमारा दबाव चला ही जाता है। मेरे दिल में भी कुछ ऐसा ही था। मेरे दिल के जज्बात पर काबू में नहीं रह पाए और मैंने भी मेरे प्यार को सवालों के जाल से घेर लिया। लेकिन फिर मेरे दिल ने एक आवाज दी..! और कहा रुक जाओ! तभी मैं वहां से रुक गई। और थोड़ी ही देर बाद मेरे प्यार ने मुझसे सामने से बातें करना शुरू की। और मैं भी बड़ी खुशी से उसे बात करने की शुरुआत करती हूं। और एक विश्वास मिल गया कि 2021 के इस साल में वह मेरे साथ ही कदम से कदम मिलाकर इस जिंदगी में से फैलाएगा। लेकिन मैंने पहले बताया उसी तरह हम सब का नजरिया जिंदगी में अलग होता है। इस जिंदगी में आगे क्या होने वाला था वह कोई नहीं जानता था।


कहानी है यह उस तेजस्विनी नाम की लड़की की। जो अपनी जिंदगी में बहुत ही मासूमियत से अपने आने वाले कल को सवार रही थी। तेजस्विनी अपने प्यार के साथ मिलकर प्यारे प्यारे सपने देख रही थी। तेजस्विनी 2020 की तरह अपने 2021 का साल बड़ी ही खुशी और ऐसो आराम से जीना चाहती थी। लेकिन तेजस्विनी को किसी ने यह नहीं बताया था कि यहां इस जिंदगी में जो समय एक बार निकल जाए वह दोबारा जिंदगी में कभी नहीं आता। 


खूबसूरत लड़की तेजस्विनी इससे आने वाले साल में भी अपने प्यार के लम्हे उसी दिनों की तरह देखना चाहती थी। जैसे वह उससे पुराने सालों में जीकर आई थी। तेजस्विनी बादलों को देखते हुए अपने प्यार के साथ बातें करना चाहती थी जैसे बारिश के मौसम में तेजस्विनी अभिषेक के साथ मिलकर किया करती थी। तेजस्विनी ऊपर वाले मालिक से बस एक ही प्रार्थना करती है कि वह एक बार फिर से अपने प्यार के साथ जीना चाहती है जैसे वह ठीक है जीती आई थी। लेकिन शायद उस ऊपर वाले भगवान को यह बात मंजूर नहीं हुई और कुछ इस कदर नहीं हुई की...


अभिषेक (तेजस्विनी से) : मुझे नहीं पसंद तुम मुझे phone किया करती हो?


तेजस्विनी (आश्चर्य से) : क्या तुम्हें सच में यह सब नहीं पसंद है?


अभिषेक (बहुत ही गुस्से से) : हाँ, नहीं पसंद मुझे! बताओ क्या करोगी तुम।


तेजस्विनी ( रोते हुए) : ठीक है। गुड बाय।


अभिषेक और तेजस्विनी की दोस्ती खत्म हो जाती है और एक पल में मानो पूरा सब कुछ बिखर सा गया हो। तेजस्विनी के आंसू का ठिकाना नहीं रहता है।


इस जिंदगी में सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा हम चाहते हैं। लेकिन उस ऊपर वाले ने हमारे लिए जो भी सोचा होता है सबसे अच्छा सोचा होता है। लेकिन वह हमें इतना पसंद नहीं आता है। क्योंकि हमारे दिल की पसंद कुछ और ही होती है। दिल शायद जिंदगी में एक ही बार रिश्ता छोड़ता है और वह जिससे से भी रिश्ता जोड़ता है उससे हमारा दिल कभी बिछड़ना नहीं चाहता..! लेकिन हर कहानी का मोड़ शांति से नहीं खत्म होता है। तेजस्विनी ने भी अपने प्यार को खो दिया इस साल में और वह कभी वापस भी नहीं आया। 



Rate this content
Log in