“
हम न बदले,बस हमारे अंदाज़ बदल गए।
देखा जो जीवन को करीब से,यूं ही हमारे मिजाज़ बदल गए।
शहर बदला, लोग बदले,तो हमारे परिवेश भी बदल गए।
मौसम बदला, रंग बदले,साथ ही जीने के ढंग बदल गए।
बदलना प्रकृति का नियम है,तो हम क्यों अपवाद रहें?
समय भी बदला, दुनिया भी बदली,संग संग मेरे विचार बदल गए।
हम न बदले लेकिन हमारे अंदाज बदल गए।।
”