STORYMIRROR

Kanika Dhandla

Others

2  

Kanika Dhandla

Others

"वो सूरज है वो है रवि"

"वो सूरज है वो है रवि"

1 min
221


ऐसा उसका तेज है,

मानो अग्नि की सेज है,

अनदेखी सी उसकी छवि,

वो सूरज है वो है रवि।


चाहे जितने हो अंधियारे,

जपो नाम उसका मिले उजाले,

नया दिन है, है उम्मीद नवी,

वो सूरज है वो है रवि।


अनोखी है उसकी माया,

रंक को भी राजा बनाया,

बना दिया उसने मुझे कवि,

वो सूरज है वो है रवि।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन