वो लड़की
वो लड़की
1 min
527
कभी हंसाती कभी रुलाती कभी प्यार से पास बुलाती
कोई और नहीं उसके जैसी वो अजब सी लड़की ।
प्यार में धोखा खाकर तन्हाइयों से डटकर लड़ती
पंजाबी गानों में पागलपन की ख़्वाबें ही बुनती।
हर बात पर आंख दिखाती है पर अंधेरों से डरती है
वो एक ऐसी आग है जो सिर्फ दहकती रहती है।
कोई और नहीं उसके जैसी वो एक बेफिक्रे सी लड़की है।
