STORYMIRROR

sayali kulkarni

Others

3  

sayali kulkarni

Others

वक्त

वक्त

1 min
279

वक्त की रंजिश को तू ऐसे ना खोने दे

हौसलों को ऐसे ना सोने दे,

तू था वो ही जो आज है

खुद को ऐसे ना अंधेरे में गुम होने दे।


सूरज तो निकलेगा तेरे लिये भी

किसी जिंदगी के कोने मे,

ईद का चांद साथ देगा तेरा

एक दिन तेरे रास्तों में,

इंतेजार कर उसका

खुद को ऐसे ना अंधेरों मे गुम होने दे।


तू आया है यहां किसी काम से

वो नजर ढूंढेगी तुझे उस दिन

वो शहर रुकेगा तेरे लिये,

राह देख उसकी

खुद को ऐसे ना अंधेरों मे गुम होने दे।


तेरे जैसे हजारो होंगे जहाँ में

भीड़ का हिस्सा बन तू भी

क्या पता वो ही तुझे एक दिन सर पे उठा ले,

कुछ दिन ढलने दे उसके लिये

खुद को ऐसे ना अंधेरों में गुम होने दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from sayali kulkarni

वक्त

वक्त

1 min पढ़ें