STORYMIRROR

Harendra Kumar

Others

4  

Harendra Kumar

Others

सोचने से कोई काम होता है क्या

सोचने से कोई काम होता है क्या

1 min
202

जिंदगी में इतना पैसा कमाओ

 पैसों से कोई महान होता है क्या 

 उठाओ बंदूक मारो बेजुबान को

 इससे कोई जवान होता है क्या ,,


बहुत रटी तुमने किताबें

रटने से कहीं ज्ञान होता है क्या 

कभी पढ़कर देखो अपनों को 

अपनों के बिना जीवन में जान होता है क्या ,,


कहते हो खरीद लूंगा सपनों को 

सपनों का कोई दुकान होता है क्या

कठिन रास्ता और डर गया तू

डरने से कोई महान होता है क्या ,,


सोचते रहो सिर्फ जिंदगी में 

सोचने से कोई काम होता है क्या 

जो सोचा है कर दिखाओ उसको

 बिना करें आराम होता है क्या...!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन