शिक्षा
शिक्षा
1 min
321
शिक्षा है अमूल्य उपहार,
इसको लेना जीवन भर,
इसी से बनता जीवनहार,
शिक्षा है अमूल्य उपहार।
विद्यालय से मिलती शिक्षा,
जो लेते वह कहते भिक्षा,
पर गुरु कहते, है यह दिक्षा,
सभी को लेनी है शिक्षा।
जो शिक्षा को पाता है,
वह ज्ञानी बन जाता है,
सबका शिक्षा से नाता है,
जीवन को यही भाता है।
जो शिक्षा को देता प्यार,
वही समझ सका है सार,
शिक्षा करती उसका उद्धार,
जीवन में कभी ना खाता मार,
सफलताएं पहनाती उसे ही हार,
शिक्षा है अमूल्य उपहार।
