रक्षा बंधन
रक्षा बंधन
1 min
35
हर दिन निकलता है तारे गिन गिन,
इक अलग सा एहसास लाता हे राखी का दिन !
वो एहसास ही कुछ खास होता है,
जब भाई बहन के पास होता है,
पूरे साल लड़ता है जो अपनी बहन के साथ,
पर राखी के बंधन मे एक जज़्बात होता है,
इसलिए तो कहा है की राखी का दिन
कुछ खास होता है !
छोटा हो या बड़ा भाई बहन के
सर का ताज होता है,
जैसा भी हो भाई हर एक बहन को
उस पर नाज होता है,
इसलिए ये रिश्ता कुछ खास होता है !
थाली को बहन ने सजाया होता है,
प्रेम का दीप जलाया होता है,
हर एक झगड़े को भूल कर,
फूल ख़ुशियों का घर महकाया होता है !
बहन की रक्षा का वचन लाती है राखी,
साल में एक बार ही आती है राखी,
रिश्तों को साथ मिलाती हे राखी,
दीपक दिलो में जलाती है राखी !
