STORYMIRROR

Adarsh Singh

Others

3  

Adarsh Singh

Others

पिता

पिता

1 min
390

जीवन में कभी तुम्हारा पैर

लड़खड़ायेगा

जब कभी मुसीबत की मार से

तू गिर जाएगा

यही वो वक़्त है जब माँ का

दिल तड़फड़ाएगा

और तेरे को एक हाथ आगे से

मदद को आएगा

एक आवाज़ जो तुझे उस वक़्त

भी डांटते हुए कहेगी

चल उठ!! क्या आराम कर रहा है

और उठा के काँधे का सहारा देते

हुए तुझे बार बार उठाएगा।


बाप के प्यार को दुनिया ने बहुत

ही कम सराहा है

माँ के बारे में सबने दिखाया है

पढ़ा, गुनगुनाया, लिखा और

कहानियों में सुनाया है

लेकिन पिता पे जब खोज तो

ज्यादा कुछ नहीं पाया है

ये न भूलना मेरे दोस्त अपनी

जरूरते काट के,

हर ख़ुशी, हर चीज़, हर बाजार

का सामान तुझे उसी ने दिलाया है ।


आज है वो, तो कुछ चंद बातें कर

लो मेरे यार

व्यस्तता से निकल कर दिल खोल

के कभी मिल लो मेरे यार

वक़्त कैसे निकल जाएगा यह कोई

नहीं देख पाया है

हर बाप के जाने के बाद 

काश उस वक़्त

यह कह कर हर बेटा पछताया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Adarsh Singh

पिता

पिता

1 min पढ़ें