नन्हे वीर
नन्हे वीर
1 min
118
आजाद देश के हम नन्हे बच्चे,
वीर सिपाही और मन के सच्चेI
करें नमन उन सब वीरों को,
सरहद पर जो खड़े हैं डटके I
गर्वित हैं, हम भारत में जन्मे,
भरें उत्साह हम सबके मन मेंI
आने वाला कल बनेगा हमसे,
नहीं झुकेंगे किसी के डर सेI
क्षेत्र हो कोई,हम प्रगति करेंगे,
सारे ख्वाबों को सच हम करेंगेI
विजय ध्वजा फहरायें हरदम,
भारत माता को शत शत नमनI
