STORYMIRROR

Monika Kumari Barnawal

Others

4  

Monika Kumari Barnawal

Others

नमन है

नमन है

1 min
190

एक रिश्ता जो जुड़ा था तुमसे माँ,

मेरे जन्म से भी पहले, तुम करती थी अनेक बातें,

और मैं सुन लेती थी, वो सब कही अनकही बातें,

महसूस कर लेती थी, तुम्हारे स्नेह स्पर्श को,

तुम्हारे भीतर, तुम्हे देखे बिना भी।

जन्म लेते ही मैंने देखा, तुम्हारे उस मृदुल रूप को

जिसने सिंचा मुझे प्रतिफल अपने प्राणो से।

तुम्हारे काँधे से लगकर, मधुर लोरियां सुनते

ना जाने कब सो जाती थी।

तुम्हारी ऊँगली पकड़ कर, चलना सीखा,

जीवन की ऊंच - नीच राहों पर,

मैंने देखा मेरे एक आँशु पर, तुम्हारा विहल हो जाना,

मैं कृतज्ञ हूँ माँ, तुम्हारे अपार स्नेह की।

प्यारी माँ, आज भी मैं जुड़ी हूँ,

तुम्हारे उसी सूत्र से, जिसने दिया मुझे यह स्वरुप।

तुम्हारे उस निर्मल, सरल स्वरुप को

मेरा बारम्बार नमन हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Monika Kumari Barnawal