मतदान ज़रूरी है
मतदान ज़रूरी है
1 min
203
उठ - जाग अब हुआ सवेरा
चिड़ियों ने भी छोड़ा बसेरा,
आज का दिन तुम्हारा है
यह समय सिर्फ तुम्हारा है,
कुछ क्षणों की बात है
आज तुम्हें तय करना है,
आज नहीं तय किया अगर तो
पांच साल तक पछतायेगा,
तेरा मत न करने का निर्णय
तुझे हर घड़ी रुलायेगा,
मतदान हमारी मज़बूरी नहीं
न ही हमारी कमज़ोरी है,
मतदान हमारा अधिकार है
मतदान हमारी ताकत है,
इस ताकत के इस्तेमाल से
देश की सरकार बनानी है,
इस देश के विकास की और
बढ़ने का एक कदम है,
गणतंत्र राज्य की सेवा में
मतदान तुझे अब करना है,
हर मत आज कीमती है
हर नागरिक आज ज़रूरी है...
