STORYMIRROR

Rimjhim Agarwal

Others

4  

Rimjhim Agarwal

Others

मेरे तो एक राधा श्याम

मेरे तो एक राधा श्याम

1 min
290

वृंदावन में कृष्ण कन्हाई,

ब्रज की गोपी गोकुल आई।

मथुरा में होली खेले श्याम,

जय राधेश्याम बोलो जय राधेश्याम।।

होली के रंग कितने सजीले,

लाल,हरे और नीले-पीले।

अपने रंग में रंग दो श्याम,

जय राधेश्याम बोलो जय राधेश्याम।।

राधारानी भोली भाली,

नटखट हैं मेरे कृष्ण कन्हाई।

दो तन हैं पर एक हैं प्राण,

जय राधेश्याम बोलो जय राधेश्याम।।

अपने रंग में रंग लो कान्हा,

एक तू ही है खेवन हारा।

मेरे तो एक राधा श्याम,

जय राधेश्याम बोलो जय राधेश्याम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन