STORYMIRROR

Seema Gandhi

Others

3  

Seema Gandhi

Others

मेरे लफ्ज...

मेरे लफ्ज...

1 min
253

मेरे लफ्ज़

मेरे ख़्वाब

इक आईना

इक शीशा

एक से मिले जीवन को दिशा

एक से बढ़े जीने की आशा

मेरी ख्वाहिशें

मेरी तमन्ना

कुछ पुरी

कुछ अधूरी

एक से बढ़े जीवन की आस

एक से मिले जीने को साँस


मेरे अहसास

मेरे जज़्बात

कुछ बिखरते

कुछ निखरते

एक से खिले जिंदगी के रंग

एक से बढ़े जीने की उमंग

लफ्जों को घोल दूँ ,

जिंदगी का हर रंग झेल लूँ


मेरे जज्बातों को

मेरे अहसासों को 

जी चाहे जैसे जी लूँ

कुछ ख्वाबों से निखर जाऊँ

कुछ ख्वाहिशों सी बिखर जाऊँ 

मेरी तमन्नाओं के फूलों से

महके तेरा घर आंगन

तेरे ही संग है जीवन के

हर रंग में रंगना

इत्र सी महक जाऊँ तेरे हर पल में

फूल बनके खिल जाऊँ तेरे मन में!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Seema Gandhi