STORYMIRROR

Pinku Verma

Others

4  

Pinku Verma

Others

काश! मेरी भी एक बहन होती

काश! मेरी भी एक बहन होती

1 min
377

काश! मेरी भी एक बहन होती

जो हरपल मेरे साथ रहती

मेरी खुशी में वो मुस्कराती

मेरे गम में मेरा साथ देती

रक्षाबंधन पर राखी के साथ प्यार देती

काश! मेरी भी एक बहन होती।


जो मेरे उदास होने पर मुझे समझाती

मेरे गलती करने पर मुझे डांट भी देती

कभी पापा की मार से बचा देती

तो कभी माँ की डांट में बीच मे आ जाती

काश! मेरी भी एक बहन होती।


जो मेरे पर्स से चुपके से पैसे निकाल लेती

मेरे जरूरत पर मेरी मदद भी कर देती

अपने जन्मदिन पर मुझसे महंगा उपहार लेती

दिवाली पर मेरी भी मिठाई खा जाती

काश! मेरी भी एक बहन होती।


जो छोटी छोटी बातों पर मुझसे लड़ती

कभी मुझसे गुस्सा होती

कभी मेरे गुस्सा होने पर मुझे प्यार से मनाती

मुझे बहुत सारा प्यार करती

काश! मेरी भी एक बहन होती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन