होली का त्योहार
होली का त्योहार
1 min
246
होली खुशियों का त्योहार
करना दोस्ती का व्यवहार
आज पुराना द्वेष मिटाना
प्रह्लाद सरीखा प्रेम लुटाना।
मेल-जोल का यह त्योहार
न कभी भूलना शिष्टाचार
आज सभी को गले लगाना
अवगुणों की होली जलाना।
प्रेम का प्रतीक यह त्योहार
मत करना कीचड़ से वार
राहगीरों को न तंग करना
साथियों को गुलाल मलना।
यह अच्छाई का है त्योहार
जोड़ो दुखी मन के टूटे तार
कभी भी न हुड़दंग मचाना
जग के सारे अंतर मिटाना।
होली रंगों का है त्योहार
गुब्बारे से न करना प्रहार
मिलकर एक रंग हो जाना
गुझिया की दावत उड़ाना।
