STORYMIRROR

अनुरोध श्रीवास्तव

Children Stories

4  

अनुरोध श्रीवास्तव

Children Stories

होली है

होली है

1 min
323


होली है भाई होली है

रंगों वाली होली है

मैनें भी पिचकारी लाई

रंग-अबीर,गुलाल उडा़ई

गुझिया और जलेबी खाया

बाबा जी को रंग लगाया

चाचा-चाची हुए निहाल

धमाचौकड़ी रंग धमाल

टोपी पर लिखा शुभ होली

रंग खरीदो खेलो होली

सबके चेहरे रंगे हैं लाल

हरा है कुर्ता पीले बाल

फागुन बीता जली होलिका

होली खेल मेल-जोल का

ऋतु वसंत अमरायी महकी

फूल हैं फूले चिड़ियाँ चहकी

गले मिलो खेलो सब होली

रंगों वाली आयी होली ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन